SWAYAM January 2025 Result: स्वयं जनवरी सत्र सीबीटी परिणाम exams.nta.ac.in/swayam पर जारी, जानें आंकड़े
Santosh Kumar | June 27, 2025 | 04:08 PM IST | 2 mins read
स्वयं के तहत पाठ्यक्रमों की जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षा 17, 18, 24, 25 और 31 मई 2025 को 310 केंद्रों पर आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 27 जून को स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार स्वयं जनवरी 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam के माध्यम से चेक कर सकते हैं। स्वयं जनवरी सीबीटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में दी गई है।
स्वयं के तहत पाठ्यक्रमों की जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षा 17, 18, 24, 25 और 31 मई 2025 को (10 सत्रों में) देश भर के 227 शहरों में 310 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा 589 पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की गई।
भाषा के पेपर को छोड़कर पेपर का माध्यम अंग्रेजी था। जनवरी 2025 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के 524 पाठ्यक्रमों (जो सीबीटी मोड में आयोजित किए गए) के परिणाम अब एनटीए की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
SWAYAM 2025 Result: हाइब्रिड मोड की परीक्षा परिणाम जल्द
हाइब्रिड मोड में संचालित पाठ्यक्रमों के परिणाम प्रक्रिया में हैं और बाद में घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने आवेदन संख्या या ईमेल आईडी के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करके स्कोर कार्ड देख, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
सीबीटी मोड में 1,22,048 उम्मीदवारों में से 1,04,886 उपस्थित हुए, जबकि हाइब्रिड मोड में 2,226 उम्मीदवारों में से 1,864 परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर 1,24,274 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,06,750 परीक्षा में शामिल हुए।
जारी सूचना के अनुसार, एनटीए की जिम्मेदारी सिर्फ आवेदन लेना, परीक्षा आयोजित करना, अंक जारी करना और एमओई को परिणाम भेजना है। अंतिम स्कोर कार्ड और प्रमाण पत्र संबंधित राष्ट्रीय समन्वयक द्वारा दिया जाएगा।
SWAYAM January 2025 Result: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से स्वयं जनवरी सत्र सीबीटी परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं–
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर स्वयं जनवरी 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- स्वयं जनवरी सत्र सीबीटी परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
किसी भी जानकारी के लिए छात्र swayam@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। अभ्यर्थी अंको की पुनः जांच, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल