Santosh Kumar | June 26, 2025 | 05:33 PM IST | 2 mins read
एनटीए प्रोविजनल सीयूईटी आंसर-की पर दर्ज सभी आपत्तियों की जांच करेगी और उसके बाद ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की जारी करेगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी 2025 का रिजल्ट किसी भी समय जारी कर सकती है। प्रोविजनल सीयूईटी यूजी 2025 आंसर की के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी गई है। एनटीए अब जल्द ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा करेगी। अभी तक एजेंसी ने कोई तारीख जारी नहीं की है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर के केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा देने वाले छात्र सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं- सीयूईटी यूजी का रिजल्ट कब आएगा?
बता दें कि एनटीए प्रोविजनल सीयूईटी आंसर-की पर दर्ज सभी आपत्तियों की जांच करेगी और उसके बाद ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की जारी करेगी। सीयूईटी यूजी रिजल्ट संशोधित आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
उत्तर कुंजी की सहायता से छात्र संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
इस साल सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में बदलाव किए गए थे। इसे तीन शिफ्ट में कंप्यूटर पर लिया गया था। छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सीएसएएस पोर्टल admission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Also readCUET UG 2025 Answer Key: सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, करें डाउनलोड
सीयूईटी यूजी परीक्षा के पिछले तीन सालों में नतीजे जुलाई या उसके बाद जारी किए गए हैं। 2024 में परीक्षा 15 से 29 मई तक चली और नतीजे 30 जुलाई को आए। 2023 में परीक्षा 21 मई से 3 जून तक चली और नतीजे 15 जुलाई को जारी किए गए।
जबकि 2022 में परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त तक चली और नतीजे 15 सितंबर को आए। इससे साफ है कि परीक्षा के करीब डेढ़ से दो महीने बाद नतीजे जारी किए गए हैं। सीयूईटी रिजल्ट संभवतः जुलाई के तीसरे हफ्ते तक घोषित किया जा सकता है।