SWAYAM January 2024: स्वयं जनवरी रजिस्ट्रेशन के लिए विस्तारित तिथि का कल आखिरी दिन; 18 मई से परीक्षा
Santosh Kumar | April 27, 2024 | 08:34 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी जनवरी सेमेस्टर 2024 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर अंतिम तिथि तक भर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 28 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जनवरी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट swayam12.ntaonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। आवेदन पत्र सुधार विंडो एनटीए द्वारा 29 से 30 अप्रैल के बीच सक्रिय रहेगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, केवल 25 मई को होने वाली परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी।
शेष परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18, 19, 26 मई को होंगी। बता दें कि एनटीए ने 456 पाठ्यक्रमों के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (जनवरी 2024 सेमेस्टर) परीक्षा के लिए 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किए थे।
SWAYAM Registration Fees: आवेदन शुल्क
SWAYAM January 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 750 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 600 रुपये प्रति कोर्स है। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी (एनसीएल) के छात्रों के लिए अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 500 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 400 रुपये प्रति कोर्स है।
बता दें कि शिक्षा में पहुंच, समानता और गुणवत्ता हासिल करने के प्रयास में, केंद्र सरकार ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) कार्यक्रम शुरू किया। SWAYAM सेमेस्टर परीक्षा कंप्यूटर आधारित और हाइब्रिड (पेपर-पेंसिल और सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है।
Also read SWAYAM Exam Rescheduled: लोकसभा चुनाव के चलते स्वयं जनवरी परीक्षा तिथि में फेरबदल, देखें नया शेड्यूल
SWAYAM January Exam 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके SWAYAM 2024 January Semester Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- 'SWAYAM - Click Here for Registration/Login' विकल्प पर क्लिक करें।
- नए उपयोगकर्ताओं को Register पर क्लिक करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देश को पढ़ें और आगे बढ़ें।
- ईमेल-आईडी डालें और Send OTP पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
SWAYAM जनवरी 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल आईडी swayam@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच