SC Law Clerk Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पदों पर भर्ती, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन जानें
Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 11:15 AM IST | 2 mins read
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती के लिए पहले और दूसरे भाग की परीक्षाएं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, पुणे, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर सहित 23 शहरों में एक ही दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2026 है।
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 7 फरवरी 2026 को 20 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार लॉ क्लर्क के लिए आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Supreme Court Law Clerk vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए और उसके पास किसी भी विद्यालय/कॉलेज/विश्वविद्यालय/संस्थान से लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ता के रूप में नामांकन के लिए मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
पांचवर्षीय एकीकृत लॉ पाठ्यक्रम के पांचवें वर्ष में पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार या किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होने के बाद तीन वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
Supreme Court recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यमों से जमा करना होगा। शुल्क किसी अन्य रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाक द्वारा भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान यूको बैंक द्वारा प्रदान किए गए पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
Supreme Court Law Clerk Exam 2026: परीक्षा तिथि
लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 7 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले भाग की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी और दूसरे भाग की परीक्षा का प्रश्न पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा तथा उम्मीदवारों को पेन-पेपर माध्यम से उत्तर लिखने होंगे।
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती के लिए पहले और दूसरे भाग की परीक्षाएं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, पुणे, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर सहित 23 शहरों में एक ही दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
Supreme Court Law Clerk Exam 2026: पहले भाग की परीक्षा आंसर की
पहले भाग की परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी 8 मार्च 2026 को सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और आपत्तियां 9 मार्च 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन जमा की जा सकती हैं। आपत्ति के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जो वैध पाए जाने पर वापस कर दिया जाएगा।
Also read UPESSC Exam Calendar 2026: यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, पीजीटी, टीजीटी और टेट परीक्षा तिथि जानें
Supreme Court recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनसे उम्मीदवारों की विधि की समझ, अनुप्रयोग और बोध क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण में लेखन और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का आंकलन करने के लिए एक व्यक्तिपरक लिखित परीक्षा होगी। दोनों लिखित चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को तीसरे चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Supreme Court recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या, वेतनमान
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, लगभग 90 उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिन्हें पूरी तरह से संविदात्मक आधार पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1,00,000 प्रति माह का समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा