Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 09:09 AM IST | 1 min read
आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023, GATE 2024 और GATE 2025 के अंकों के आधार पर किया गया है।

नई दिल्ली : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा मे शामिल उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एएआई की तरफ से जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। रिजल्ट पीडीएफ में आवेदन सत्यापन प्रक्रिया के लिए अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के आवेदन नंबर शामिल हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023, GATE 2024 और GATE 2025 के अंकों के आधार पर किया गया है।
एएआई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदन के सत्यापन के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर शीघ्र ही भेजा जाएगा। आवेदन सत्यापन चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-