Supreme Court JCA Exam City 2026: सुप्रीम कोर्ट जेसीए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 06:06 PM IST | 1 min read
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के पद के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा की 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इस स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
SC JCA Exam 2026: परीक्षा तिथि
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। टाइपिंग स्पीड टेस्ट, वर्णनात्मक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख बाद में बताई जाएगी।
SC JCA Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
| परीक्षा का विवरण | अवधि | अधिकतम अंक | न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक |
|
वस्तुनिष्ठ परीक्षा (100 बहुविकल्पीय प्रश्न- 20 सामान्य अंग्रेजी 15 सामान्य योग्यता 15 सामान्य ज्ञान 15 न्यायपालिका प्रावधान 10 सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013 10 सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट्स रूल्स 1961 15 कंप्यूटर ज्ञान |
1½ घंटे | 100 | 50 |
| कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट (35 शब्द प्रति मिनट) | 10 मिनट | 50 | 25 |
|
लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक - अंग्रेजी भाषा) |
2 घंटे | 100 | 50 |
| इंटरव्यू | – | 25 | 13 |
Also read AFMS MO Recruitment 2026: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से आवेदन
SC JCA Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती 2026 में 'जूनियर कोर्ट असिस्टेंट' (JCA) पद के लिए 250 रिक्तियां शामिल हैं। यह पद 'पे मैट्रिक्स' के लेवल 6 के अंतर्गत 'ग्रुप-B नॉन-गजेटेड' श्रेणी में आता है।
अगली खबर
]RRB ALP CBAT Admit Card 2026: एएलपी सीबीएटी पुनर्निर्धारित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रोसेस जानें
यह परीक्षा उन चार केंद्रों के उम्मीदवारों के लिए है जहां पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई, साथ ही उन विशिष्ट उम्मीदवारों के लिए भी है जो पिछली सीबीएटी परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हुए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार