Supreme Court JCA Admit Card 2026: सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड sci.gov.in पर जारी, परीक्षा 20 नवंबर को

Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 03:10 PM IST | 2 mins read

एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (ग्रुप-बी Non-Gazetted post) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर 14 नवंबर से सुप्रीम कोर्ट जेसीए हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सुप्रीम कोर्ट जेसीए हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम और रिपोर्टिंग समय जैसे विवरण शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 20 नवंबर, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी के साथ ओरिजिनल वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि और पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित किया गया हो तो) लाना होगा।

Also read RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक

सुप्रीम कोर्ट जेसीए परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 100 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि 0.25 नेगेटिव मार्किंग है। प्रश्नपत्र हल करने का समय 90 मिनट है। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 100 में से 50 अंक हासिल करने होंगे।

Supreme Court JCA Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड करें

कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, रिक्रूटमेंट सेक्शन ओपन करें।
  • जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन खोजें।
  • सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकालें।

चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 250 रिक्तियां भरी जाएंगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए सुप्रीम कोर्ट भर्ती पोर्टल पर विजिट करने की  सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]