SSC New Website 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने नई वेबसाइट लॉन्च की, उम्मीदवारों को नए सिरे से करना होगा ओटीआर
Abhay Pratap Singh | February 22, 2024 | 11:30 PM IST | 1 min read
भविष्य में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए सभी आवेदन केवल नई वेबसाइट https://ssc.gov.in/ के माध्यम से ही ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा नई वेबसाइट की शुरुआत कर दी गई है। आयोग ने नई एसएससी वेबसाइट को ssc.gov.in पर ही लाइव किया है। आयोग ने उम्मीदवारों को नई वेबसाइट पर नए सिरे से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने की सलाह दी है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
आयोग ने बताया कि एसएससी वेबसाइट के पुराने संस्करण पर पहले से किया गया वन टाइम रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा। हालांकि, एसएससी की नई वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पुरानी वेबसाइट काम करती रहेगी।
आयोग ने आगे कहा कि, "भविष्य में भर्ती परीक्षाओं के लिए सभी आवेदन केवल नई वेबसाइट https://ssc.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।"
Also read NEET UG 2024: भारत के बाहर नहीं होगी नीट परीक्षा, आधिकारिक वेबसाइट समेत किए गए अन्य बदलाव
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने कहा कि, “वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए विस्तृत निर्देश नई वेबसाइट पर 'For Candidates > Special Instructions > Instructions for filling OTR' अनुभाग के तहत उपलब्ध हैं।” ओटीआर करने से पहले दिए गए दिशा निर्देशों को उम्मीदवार को अच्छे पढ़ लेना चाहिए।
आपको बता दें कि इस वर्ष कई नई वेबसाइट लॉन्च की गई हैं। हाल ही में नीट यूजी आवेदन के लिए वेबसाइट neet.nta.nic.in से बदलकर neet.ntaonline.in कर दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) पीजी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (यूजीसी नेट) की वेबसाइट में बदलाव किया गया है।
अगली खबर
]CG Police Constable Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 मार्च तक बढ़ी
सीजी पुलिस कांस्टेबल पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’