SSC Stenographer 2025 Final Marks: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा के फाइनल अंक जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 08:48 AM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2025 स्कोर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) और स्किल टेस्ट के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल मार्क्स 2025 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी फाइनल अंक डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, 25 अगस्त, 2026 को आयोग ने अपनी वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था।
आयोग ने कहा कि उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड/ मार्क्स का प्रिंटआउट ले सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा। एसएससी द्वारा सीबीई का आयोजन 6 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 के बीच और स्किल टेस्ट 28 जनवरी से 29 जनवरी, 2026 तक किया गया था।
Also read SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी, 3,515 अभ्यर्थी चयनित
नोटिस के अनुसार, “क्वालिफाइड/ नॉन-क्वालिफ़ाइड उम्मीदवारों के मार्क्स भी कमीशन की वेबसाइट https://ssc.gov.in पर 7 अक्टूबर, 2026 (शाम 06:00 बजे) से 6 नवंबर, 2026 (शाम 06:00 बजे) तक उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार कमीशन की वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से देख सकते हैं।”
SSC Stenographer 2025 ScoreCard: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 फाइनल मार्क्स स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच