Trusted Source Image

EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट टीजीटी कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी विषय के लिए जारी

Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 10:30 PM IST | 1 min read

ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट दो विषयों टीजीटी कंप्यूटर साइंस और टीजीटी अंग्रेजी के लिए जारी किया गया है। इन दोनों ही परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं।

ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट चेक करने का लिंक आयोग के परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट चेक करने का लिंक आयोग के परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के लिए आयोजित 'एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE-2025)' की टियर-2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा के दो मुख्य विषयों के परिणाम जारी किए गए हैं। इनमें टीजीटी कंप्यूटर साइंस और टीजीटी अंग्रेजी के पद शामिल हैं।

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने मार्क्स और दस्तावेज सत्यापन के लिए चयन स्थिति देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक आयोग के परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जल्द ही नेस्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अधिसूचित की जाएगी।

EMRS Tier 2 Result 2026: पूर्व में घोषित रिजल्ट

इससे पूर्व में टीजीटी (कला), टीजीटी (हिंदी) टीजीटी पीईटी (शारीरिक शिक्षा शिक्षक महिला), टीजीटी पीईटी (शारीरिक शिक्षा शिक्षक पुरुष) के रिजल्ट जारी किए गए हैं।

Also read UP LT Grade Sanskrit Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड संस्कृत मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 182 अभ्यर्थी चयनित

EMRS Tier-2 Result 2026: चयन प्रक्रिया

1. लिखित परीक्षा

2. स्किल टेस्ट (अगर किसी पद के लिए ज़रूरी हो)

3. दस्तावेज़ों की जांच

4. मेडिकल जांच

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications