SSC Steno Grade C Exam 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 25 उम्मीदवार चयनित
Abhay Pratap Singh | June 25, 2025 | 03:05 PM IST | 1 min read
एसएसएसी स्टेनो ग्रेड सी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित कैंडिडेट के नाम व रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के अंतिम परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएसएसी स्टेनो ग्रेड सी एग्जाम 2023 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, रैंक, माता-पिता का नाम और सीएटी सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम में केवल 25 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग द्वारा ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023 और 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 14.06.2024 को घोषित किया गया था, जिसमें वर्ष 2023 के लिए स्टेनोग्राफी में कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए 441 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।”
Also read SSC GD Constable Cut Off 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी, जानें परिणाम आंकड़े
एसएससी स्टेनो ग्रेड सी 2023 कौशल परीक्षा 6 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। आयोग ने उक्त परीक्षा के स्किल टेस्ट में योग्य उम्मीदवारों के एपीएआर के मूल्यांकन के लिए 27, मार्च 2025 को कौशल परीक्षा का परिणाम घोषित किया।
कौशल परीक्षा चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले 441 उम्मीदवारों में से केवल 25 को ही अंतिम नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। योग्य/ अयोग्य उम्मीदवारों के अंकों का विवरण जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
SSC Stenographer Group C Final Result 2023: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदावर एसएससी स्टेनो ग्रेड सी 2023 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- उपयुक्त कैडर लिंक का चयन करें और परिणाम देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’