SSC Stenographer Admit Card 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ssc.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | December 1, 2024 | 02:00 PM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ग्रुप सी और डी में स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 10 और 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाएगी।
SSC Stenographer Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कब?
एसएससी के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत के विभिन्न सरकारी विभागों में 2006 रिक्तियों को भरना है। एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही आयोग द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 परीक्षा प्रक्रिया में दो चरण होते हैं। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) होती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।
Also read SSC MTS Answer Key 2024: एसएससी एमटीएस आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, 2 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति
SSC Stenographer City Slip 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी स्लिप 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पीआर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल भरें।
- विवरण सबमिट करने के बाद सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए सिटी स्लिप का प्रिंटआउट लें।
एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 5 दिसंबर 2024 को जारी किया जा सकता है। परीक्षा शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का सटीक स्थान जैसे विवरण एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 में शामिल होंगे।
अगली खबर
]SSC JHT City Slip 2024: एसएससी जेएचटी पेपर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड 4 दिसंबर को
जेएचटी 2024 भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक के 312 पदों को भरा जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार