SSC Stenographer 2024 City Slip: एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट सिटी स्लिप ssc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Abhay Pratap Singh | April 8, 2025 | 11:27 AM IST | 2 mins read
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2024 के लिए स्किल टेस्ट सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी स्टेनो 2024 स्किल टेस्ट सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा शहर पर्ची में कैंडिडेट परीक्षा केंद्र शहर की जांच कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2024 के लिए स्किल टेस्ट 16 और 17 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “जिन अभ्यर्थियों ने ‘स्वयं स्क्राइब’ का विकल्प चुना है, उन्हें 11.04.2025 (रात 11:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा और अपने स्क्राइब का विवरण प्रस्तुत करना होगा। स्क्राइब के लिए पंजीकरण केवल परीक्षा शहर प्रदर्शित होने के बाद ही संभव होगा।”
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 एडमिट कार्ड स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 14 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। स्किल टेस्ट के लिए कुल 35,955 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 9345 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए और 26610 स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए हैं।
अधिसूचना में कहा गया कि, “परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रमाण पत्र की एक प्रति आयोग द्वारा अपने पास जमा करा ली जाएगी। तदनुसार, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने प्रवेश प्रमाण पत्र की एक अतिरिक्त प्रति निकाल लें और परीक्षा के दौरान अपने पास रखे।”
SSC Stenographer 2024 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्किल टेस्ट के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 सिटी इंटीमेश स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उम्मीदवार लॉगिन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा