SSC SI Delhi Police & CAPF Answer Key 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ 2023 उत्तर कुंजी ssc.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | January 11, 2024 | 06:53 PM IST | 1 min read
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2023 उप-निरीक्षक टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर आंसर की देख सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2023 (पेपर- II) में उप-निरीक्षक उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
उम्मीदवार उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की विसंगति होने पर 13 जनवरी को शाम 4 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से संभावित उत्तर कुंजी को प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क का भुगतान करके चुनौती दे सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार 13 जनवरी तक अपनी रिस्पॉन्स सीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 2023 सब-इंस्पेक्टर पेपर- II परीक्षा 8 जनवरी 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार ssc.nic.in पर रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की देख सकते हैं।
SSC SI दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ उत्तर कुंजी 2023: जांचने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में उप-निरीक्षक, 2023: प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करना” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- आंसर की का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2023 में उप-निरीक्षक के पेपर- I की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]RBSE Board Exam 2024: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 5 व 8 परीक्षा पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू होगा, चेक रजिस्ट्रेशन लिंक
बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान 12 जनवरी 2024 से क्लास 5 व 8 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। राजस्थान बोर्ड एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी