SSC CPO Answer Key 2025: एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पेपर 2 आंसर की जारी, 15 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | March 12, 2025 | 06:57 PM IST | 2 mins read
एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पेपर 2 आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 12 मार्च को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 (पेपर- 2) में सब-इंस्पेक्टर की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पेपर 2 आंसर की कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ पेपर 2 उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क का भुगतान करके 15 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। कैंडिडेट रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से एसएससी एसआई सीपीओ पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
एसएससी एसआई 2024 पेपर 2 की संभावित उत्तर कुंजी के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। कैंडिडेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2024 के लिए सब-इंस्पेक्टर का पेपर- 2 8 मार्च को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी 12 मार्च, 2025 (शाम 06:00 बजे) से 15 मार्च, 2025 (शाम 06:00 बजे) तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए ₹100 का गैर-वापसीयोग्य शुल्क लागू है। 15 मार्च, 2025 (शाम 06:00 बजे) के बाद प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस एसआई पुरुष के 125 पद और महिला के 61 पद तथा सीएपीएफ एसआई के 4,001 पदों को भरा जाएगा। बता दें, एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा 27 से 29 जून 2024 के बीच आयोजित की गई, जिसका परिणाम 2 सितंबर 2024 को घोषित किया गया था।
SSC SI Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी सीपीओ पेपर 2 आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे अच्छे से पढ़ें।
- अब, लॉगिन टैब पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और एसएससी सीपीओ पेपर 2 आंसर की जांचें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्ति दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’