SSC Revised Exam Calendar 2026-27: एसएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में संशोधन, ssc.gov.in से करें चेक

Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 01:31 PM IST | 1 min read

एसएससी की तरफ से जारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार, सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर, जेई, एमटीएस और कांस्टेबल (जीडी) भर्ती सहित प्रमुख परीक्षाएं वर्ष के विभिन्न महीनों के दौरान कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीई) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

How to crack SSC CHSL

Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.

Download Now
एसएससी परीक्षा कैलेंडर में प्रमुख परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी होने और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियों की समय-सीमा दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2026-27 भर्ती सत्र के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी परीक्षा कैलेंडर पीडीएफ में अधिसूचना जारी होने की तिथियों और आवेदन अवधि की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपडेटेड परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

एसएससी की तरफ से संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2026, संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) 2026, जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और अन्य कई परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है।

एसएससी परीक्षा कैलेंडर में प्रमुख परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी होने और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियों की समय-सीमा दी गई है। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।

एसएससी परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करके नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाएं।
  3. एसएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर 2026-2027 चुनें।
  4. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी, जिसमें सभी आवेदन तिथियां और पूरी जानकारी होगी।
  5. एसएससी परीक्षा तिथियां चेक और कैलेंडर डाउनलोड करें।

Also read DSSSB Results: डीएसएसएसबी प्रयोगशाला सहायक, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों के परिणाम dsssb.delhi.gov.in पर जारी

SSC 2026 Revised Exam Calendar 2026-27: संशोधित परीक्षा कैलेंडर

परीक्षा का नाम
विज्ञापन की तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि
परीक्षा का माह
एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (पेपर-I)
16-03-2026
07-04-2026
मई 2026
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL), 2026 (टियर-I)
31-03-2026
30-04-2026
मई-जून 2026
चयन पद परीक्षा (Selection Posts), 2026
31-03-2026
30-04-2026
मई-जुलाई 2026
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026
31-03-2026
30-04-2026
मई-जून 2026
संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2026 (पेपर-I)
30-04-2026
31-05-2026
अगस्त-सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा, 2026
30-04-2026
31-05-2026
अगस्त-सितंबर 2026
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL 10+2) परीक्षा, 2026
30-04-2026
31-05-2026
जुलाई-सितंबर 2026
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026
31-05-2026
30-06-2026
अक्टूबर-नवंबर 2026
मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ परीक्षा, 2026
30-06-2026
31-07-2026
सितंबर-नवंबर 2026
कांस्टेबल (GD) सीएपीएफ , एसएसएफ और राइफलमैन परीक्षा, 2027
30-09-2026
31-10-2026
जनवरी-मार्च 2027
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]