SSC CPO SI Result 2026: एसएससी सीपीओ एसआई पेपर 1 रिजल्ट जारी, मेल-फीमेल कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 06:42 PM IST | 1 min read

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, 2025 (पेपर-I) का आयोजन 9 से 12 दिसंबर 2025 तक किया था।

How to crack SSC CHSL

Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.

Download Now
एसएससी सीपीओ परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) ने एसएससी सीपीओ 2026 पेपर 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट दिल्ली पुलिस के पुरुष, महिला और विभागीय उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपनी क्वालीफाइंग स्थिति जांच कर सकते हैं।

एसएससी सीपीओ रिजल्ट देखने के लिए आवेदकों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। परिणाम रोल नंबर, उम्मीदवार के नाम, पिता के नाम या माता के नाम से देखा जा सकता है।

एसएससी सीपीओ रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी आदि विवरण दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए 48,615 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अब अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) में शामिल होंगे।

SSC CPO Paper 1 Result 2026: कटऑफ अंक (पुरुष)

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
उपलब्ध उम्मीदवार
अनारक्षित (UR)
119.47517
4,975
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
115.02519
15,858
अनुसूचित जाति (SC)
88.95164
9,518
अनुसूचित जनजाति (ST)
89.06234
4,771
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
114.60115
6,678
पूर्व सैनिक (ESM)
40.00000
2,267
कुल (Total)
-
44,067

SSC CPO Paper 1 Result 2026: कटऑफ अंक (महिला)

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
उपलब्ध उम्मीदवार
अनारक्षित (UR)
128.01610
743
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
124.22057
1,601
अनुसूचित जाति (SC)
100.91972
867
अनुसूचित जनजाति (ST)
95.19641
426
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
126.55856
660
पूर्व सैनिक (ESM)
40.00000
23
कुल (Total)
-
4,320

Also read SSC JE Paper 2 City Slip 2026: एसएससी जेई पेपर 2 सिटी स्लिप जारी, स्क्राइब एंट्री पास, एडमिट कार्ड जल्द

विभागीय उम्मीदवारों के लिए कटऑफ

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
उपलब्ध उम्मीदवार
अनारक्षित (UR)
127.92622
46
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
116.64021
86
अनुसूचित जाति (SC)
101.67331
46
अनुसूचित जनजाति (ST)
94.89506
24
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
120.78203
26
पूर्व सैनिक (ESM)
-
-
कुल (Total)
-
228

SSC CPO Paper 1 Result 2026: न्यूनत योग्यता अंक

  1. अनारक्षित - 30% (60 अंक)
  2. ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25% (50 अंक)
  3. अन्य सभी श्रेणियां: 20% (40 अंक)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]