SSC Result: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-8 और 10 के अंक ssc.gov.in पर जारी, 13 अक्टूबर तक चेक करें रिजल्ट
Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 10:30 AM IST | 1 min read
एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-8 और 10 के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे 13 अक्टूबर तक चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-8 (2020), फेज-10 (2022) की सिलेक्शन पोस्ट भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी कर ली है। परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं।
इस परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी परीक्षा का चयन करना होगा और मांगी गई जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा।
13 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे मार्क्स
यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और 13 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। तय की गई इस समय-सीमा के बाद मार्क्स देखने का लिंक बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत रूप से अंक या स्कोर कार्ड उपलब्ध कराने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपना स्कोर कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।
SSC Selection Post marks: मार्क्स डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी परीक्षा का नाम (Phase-VIII / Phase-X / Ladakh 2022) सेलेक्ट करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- अब आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]KVS NVS Tier 2 Results 2026: केवीएस, एनवीएस रिजल्ट पीआरटी व जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों के लिए जारी
बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस परिणाम में मुख्य रूप से प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार