SSC Result 2026: कैट के आदेश के बाद हवलदार पद के लिए अतिरिक्त परिणाम घोषित, 542 अभ्यर्थियों का रिजल्ट विदहेल्ड

Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read

आयोग ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025 के लिए एक अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। हवलदार की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा का परिणाम पहले 3 अगस्त, 2026 को घोषित किया गया था।

एसएससी हवलदार की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा का परिणाम पहले 3 अगस्त, 2026 को घोषित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2025 का अतिरिक्त परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब पीडीएफ के रूप में अपना परिणाम देख सकते हैं। एसएससी द्वारा जारी एडिशनल रिजल्ट में पीईटी और पीएसटी के लिए कुल 572 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एसएससी एमटीएस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान का प्रमाण, श्रेणी प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, हवलदार पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) देना होगा।

इससे पहले आयोग ने 3 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का परिणाम घोषित किया था, जिसमें हवलदार पद के लिए पीईटी और पीएसटी के लिए 8,071 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि, परीक्षा में संदिग्ध गड़बड़ियों के चलते 727 उम्मीदवारों के परिणाम को प्रोसेस नहीं किया गया था।

इसके बाद कुछ प्रभावित उम्मीदवारों ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण - प्रिंसिपल बेंच (CAT-PB) का रुख किया। कैट द्वारा दी गई आंशिक राहत के अनुपालन में, एसएससी ने इन 727 उम्मीदवारों के नतीजों पर दोबारा विचार किया।

Also read RSSB LDC Grade-2 Scorecard 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC MTS Result 2026: 542 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

आयोग ने 727 में से 542 उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि, संदिग्ध गतिविधियों/अनुचित साधनों के संदेह के कारण इन सभी 542 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को फिलहाल रोका गया है। वहीं पुलिस जांच लंबित होने के कारण शेष 15 अभ्यर्थियों के नतीजों को सीलबंद लिफाफे में रखा गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]