SSC MTS Answer Key 2024: एसएससी एमटीएस आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल आखिरी मौका, जानें शुल्क, प्रक्रिया
Santosh Kumar | December 1, 2024 | 03:51 PM IST | 1 min read
एसएससी एमटीएस आंसर-की 2024 को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने की आखिरी तारीख कल यानी 2 दिसंबर है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि एसएससी एमटीएस आंसर-की 2024 में त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस आंसर-की 2024 को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आयोग ने 29 नवंबर को एसएससी एमटीएस आंसर-की 2024 जारी की थी।
SSC MTS Answer Key 2024: कुल रिक्ति 9,583
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 9,583 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 6,144 एमटीएस के लिए और 3,439 हवलदार के लिए हैं। शुरुआत में भर्ती 8,236 रिक्तियों के लिए थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया।
MTS Answer Key 2024: कैसे दर्ज करें आपत्ति ?
एमटीएस हवलदार उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Answer Key सेक्शन में जाएं।
- यहां SSC MTS Answer Key 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- डैशबोर्ड पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स दर्ज करें।
- लॉगइन करते ही उत्तर कुंजी डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल