SSC MTS Recruitment 2025: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, ssc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 23, 2025 | 09:01 PM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 29 जुलाई को खुलेगी और 31 जुलाई, 2025 को बंद होगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्रों की (यदि कोई हो तो) त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
SSC MTS Recruitment 2025: आयुसीमा
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
SSC MTS Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD) और आरक्षण के पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
SSC MTS Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
SSC MTS Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी एमटीएस 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन पत्र भरें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC MTS 2025: परीक्षा तिथि
एसएससी एमटीएस कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के 1075 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल