Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 30 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी

Saurabh Pandey | July 23, 2025 | 02:53 PM IST | 1 min read

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा बिहार के निर्धारित जिलों में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को अपने बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के साथ सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने 30 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा बिहार के निर्धारित जिलों में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को अपने बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के साथ सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को हॉल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CSBC Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम और अन्य विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसे विवरणों की दोबारा जांच करनी चाहिए और किसी भी विसंगति की स्थिति में, तुरंत अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

CSBC Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड तिथियां

परीक्षा तिथि
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
16 जुलाई 2025
9 जुलाई 2025
20 जुलाई 2025
13 जुलाई 2025
23 जुलाई 2025
16 जुलाई 2025
27 जुलाई 2025
20 जुलाई 2025
30 जुलाई 2025
23 जुलाई 2025
3 अगस्त 2025
27 जुलाई 2025

Also read RPSC Teacher Vacancy 2025: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती अधिसूचना जारी, 6500 पदों के लिए 19 अगस्त से करें आवेदन

CSBC constable Admit Card 2025: 3 अगस्त के लिए 27 जुलाई को एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए 3 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 जुलाई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। सभी उम्मीदवार प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications