Abhay Pratap Singh | July 23, 2025 | 03:27 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन कॉल लेटर जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) एवं असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) परीक्षा 2023 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 से 7 अगस्त तक दो पालियों में सुबह 10:00 बजे और दोपहर 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार परीक्षा 2023 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल 1,712 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 530 पदों को भरेगा, जिसमें लेखा परीक्षक के 529 पद और सहायक लेखाकार का 1 पद शामिल है। यूपीएसएसएससी ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2023 थी।
नोटिस में कहा गया कि, दस्तावेज सत्यापन UPSSSC कार्यालय, तृतीय तल, पिकअप भवन, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र की मूल कॉपी एवं फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज की 2 फोटो, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लेटर और मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी डीवी लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
नीचे अभ्यर्थियों की संख्या सहित तिथिवार कार्यक्रम दिया गया है:
तिथियां | शिफ्ट 1 (सुबह 10 बजे से) | शिफ्ट 2 (दोपह 1:30 बजे से) | कुल उम्मीदवार |
---|---|---|---|
1 अगस्त 2025 | 147 | 147 | 294 |
2 अगस्त 2025 | 147 | 147 | 294 |
4 अगस्त 2025 | 147 | 147 | 294 |
5 अगस्त 2025 | 147 | 147 | 294 |
6 अगस्त 2025 | 147 | 147 | 294 |
7 अगस्त 2025 | 147 | 95+ | 242 |
कुल | 1,712 |