SSC JE Answer Key 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 22 नवंबर तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 07:11 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेई परीक्षा 2026 के तहत 5 विषयों सिविल एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा भौतिकी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 से 6 नवंबर, 2026 तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) परीक्षा 2026 की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीबीटी में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 19 नवंबर से एसएससी जेई आंसर की 2026 पीडीएफ जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जूनियर इंजीनियर टेंटेटिव आंसर की 2026 पर ऑनलाइन माध्यम में 22 नवंबर तक चुनौतियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। एसएससी जेई आंसर की 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग को छोड़कर, 5 पेपरों - सिविल एंड स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फिजिक्स के लिए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और टेंटेटिव आंसर की अब उपलब्ध हैं। इन्हें आयोग की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।”
आयोग ने बताया कि, अस्थायी उत्तर कुंजियों के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो, तो उसे केवल ऑनलाइन माध्यम से 19 नवंबर (शाम 06:00 बजे) से 22 नवंबर, 2026 (शाम 06:00 बजे) तक जमा किया जा सकता है। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों या चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऊपर बताई गई तिथि के बाद रिस्पॉन्स शीट/ अस्थायी उत्तर कुंजी उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में किसी भी स्थिति में रिस्पॉन्स शीट/टेंटेटिव आंसर की उपलब्ध कराने के लिए किए गए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
SSC Junior Engineer Tentative Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी जेई आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन टैब पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और संभावित उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी