SSC JSA, LDC Result 2025: एसएससी जेएसए, एलडीसी फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 62 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Abhay Pratap Singh | October 15, 2025 | 10:19 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेएसए एलडीसी 2024 परीक्षा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अंतर्गत केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर सचिवालय सहायक/ लोअर डिवीजन क्लर्क (JSA/ LDC) ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जेएसए, एलडीसी फाइनल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, कुल 62 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 49, एसटी के 8 और एसटी के 5 कैंडिडेट शामिल हैं। इसके अलावा, कुल 6 अभ्यर्थियों का चयन बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणी के तहत किया गया है, जिनमें 5 श्रवण बाधित (HH) और 1 अस्थि बाधित (OH) श्रेणी से हैं।
एसएससी जेएसए एलडीसी 2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और रैंक सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 जून, 2024 को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
आयोग ने बताया कि, “उम्मीदवारों की यह सूची पूरी तरह प्रोविजनल है और यह परीक्षा अधिसूचना में निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करती है। साथ ही, यह सूची उम्मीदवारों की पहचान के विस्तृत सत्यापन जैसे आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र आदि में दिए गए उनके फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, हस्तलिपि आदि के मिलान के अधीन है।”
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।” अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC JSA, LDC Final Result 2025: एसएससी जेएसए एलडीसी कटऑफ अंक
एसएससी जेएसए एलडीसी 2025 कटऑफ अंक विभिन्न श्रेणियों के लिए इस प्रकार हैं:
- अनारक्षित (यूआर) - 156.25
- अनुसूचित जाति (एससी) - 106.00
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 139.25
- बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) - 99.25
SSC JSA LDC Exam 2024 Result: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी जेएसए एलडीसी परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
- SSC LDC परिणाम 2025 लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- जेएसए एलडीसी फाइनल रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगी।
- Ctrl + F की सहायता से अभ्यर्थी रोल नंबर व नाम जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’