SSC JE, CPO Exam Date 2025: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा 3 से 6 दिसंबर तक; सीपीओ पेपर 1 की डेट भी घोषित
Santosh Kumar | November 10, 2025 | 06:02 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को जेई और सीपीओ पेपर 1 की परीक्षा सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले प्राप्त होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) 2025 परीक्षा के पेपर 1 की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 1,731 पदों के लिए होगी। आयोग ने एसएससी सीपीओ 2025 पेपर 1 की तारीखें भी जारी कर दी हैं। एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा तिथियों के संबंध में अधिसूचना जारी की है। साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे की अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
SSC JE Self-Slot Selection: सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया शुरू
इससे पहले, एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (जेई) पेपर 1 और दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा 2025 पेपर 1 में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन की तारीखों की घोषणा की।
इस सुविधा के तहत, उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। एसएससी ने जेई पेपर 1 के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन सुविधा आज से शुरू कर दी है। विंडो 13 नवंबर रात 11 बजे तक सक्रिय रहेगी।
SSC CPO Paper 1 Exam Date: कुल रिक्तियों की संख्या
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई परीक्षा (पेपर- I) के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन विंडो 17 से 21 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ भर्ती में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 3,073 है।
उम्मीदवारों को जेई और सीपीओ पेपर 1 की परीक्षा सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले प्राप्त होगा। लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]HTET Final Answer Key 2025: एचटीईटी फाइनल आंसर की पीडीएफ लेवल 1, 2 और 3 परीक्षा के लिए bseh.org.in पर जारी
हरियाणा टेट फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की गई है। हरियाणा बोर्ड द्वारा एचटीईटी 2024 परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम