SSC GD Constable Revised Vacancy 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल संशोधित रिक्तियां ssc.gov.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | June 13, 2024 | 07:12 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल की रिक्तियों में संशोधन किया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 रिजल्ट 20 जून तक जारी होने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकेंगे।
जारी नोटिस में आयोग ने कांस्टेबल/जीडी (पुरुष/महिला) परीक्षा- 2024 (नक्सल और बी.जी. प्रभावित जिलों/क्षेत्रों को छोड़कर) के लिए अधिसूचित की जाने वाली रिक्तियों का राज्य/श्रेणीवार विवरण उम्मीदवारों के साथ साझा किया है।
साथ ही, एसएससी ने कांस्टेबल/जीडी (पुरुष/महिला) परीक्षा- 2024 (नक्सल प्रभावित जिलों) के लिए अधिसूचित की जाने वाली रिक्तियों का राज्य/श्रेणीवार विवरण भी उम्मीदवारों के साथ साझा किया है। सीटी/जीडी परीक्षा-2024 की फोर्स वाइस समेकित रिक्तियां (प्रतिनियुक्ति आरक्षित रिक्तियों सहित) भी उम्मीदवारों के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसएससी जीडी कांस्टेबल संशोधित रिक्ति 2024 सूची देख सकते हैं-
| फोर्स |
पुरुष रिक्ति |
महिला रिक्ति |
कुल रिक्ति |
|---|---|---|---|
|
बीएसएफ |
10,227 |
1,849 |
12,076 |
|
सीआईएसएफ |
11,558 |
2,074 |
13,632 |
|
सीआरपीएफ |
9301 |
109 |
9,410 |
|
एसएसबी |
1,884 |
42 |
1,926 |
|
आई टी बी पी |
5,327 |
960 |
6,287 |
|
एआर |
2,948 |
42 |
2,990 |
|
एसएसएफ |
222 |
74 |
296 |
|
एनसीबी |
0 |
0 |
0 |
|
कुल |
41,467 |
5,150 |
46,617 |
SSC GD Constable Revised Vacancy 2024: ऐसे चेक करें रिक्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल संशोधित रिक्ति 2024 की पीडीएफ देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'SSC GD Constable Revised Vacancy 2024 Link' पर क्लिक करें।
- संशोधित रिक्ति पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसमें रिक्तियों की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
Also read SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट ssc.gov.in पर जारी
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि आयोग ने इससे पहले सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एआर, एसएसबी और एसएसएफ बलों में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के लिए कुल 26,146 रिक्तियां जारी की थीं।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के लिए भर्ती परीक्षा 30 मार्च को फिर से आयोजित की गई थी। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 परीक्षा पहले 20 फरवरी को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]Bihar DCECE 2024 Admit Card: बिहार डीसीईसीई एडमिट कार्ड जारी, bceceboardapl.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीसीईसीई परीक्षा 2024 इस वर्ष 22, 23 जून को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार