SSC GD constable 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 आवेदन सुधार सुविधा ssc.nic.in पर उपलब्ध
Nitin | January 5, 2024 | 12:31 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन में दो बार सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पहली बार में 200 रुपये तथा दूसरी बार में 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 के लिए आवेदन सुधार सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 4 जनवरी से 6 जनवरी रात 11 बजे तक इसका लाभ लेकर एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार 4 जनवरी से 6 जनवरी के बीच आवेदन में सुधार करने के साथ-साथ फिर से सबमिट कर सकते है। ये सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंनें आवेदन शुल्क के साथ आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया था।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 आवेदन में दो बार सुधार किए जा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पहली बार में 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा तथा दूसरी बार सुधार करने पर आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदक विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 6, 7, 11, 12, मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमित कार्ड भी जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल