SSC CPO Final Result 2024: एसएससी सीपीओ फाइनल रिजल्ट घोषित, 455 महिला, 4,841 पुरुष अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ जारी
Santosh Kumar | October 21, 2025 | 08:07 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार एसएससी मेरिट सूची में अपने रोल नंबर देख सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद दिल्ली पुलिस रिजल्ट जारी किया गया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा, 2024 में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का अंतिम परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस भर्ती में 455 महिला और 4,841 पुरुष उम्मीदवारों का चयन हुआ है। दिल्ली पुलिस एसआई रिजल्ट 2024 एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट 2024 पीडीएफ प्रारूप में पोर्टल पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार एसएससी मेरिट सूची में अपने रोल नंबर देख सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद दिल्ली पुलिस रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर आईडी लॉगिन करके अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।
SSC CPO Final Result 2024: श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा हेतु मेडिकल परीक्षा के लिए 22,244 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। अदालती आदेशों और अन्य कारणों से यह संख्या बढ़कर 22,246 हो गई। डीएमई/आरएमई परीक्षा 15 से 27 सितंबर तक हुई।
आयोग ने परिणामों के साथ-साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। एसएससी रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 94 उम्मीदवारों के परिणाम अदालती मामलों के कारण और 26 उम्मीदवारों के परिणाम अन्य कारणों से रोके गए हैं।
Delhi Police Final Result 2024: 30 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
कदाचार के कारण 30 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए हैं। कुछ ऐसे अभ्यर्थियों को भी चयन सूची में शामिल किया है जिनकी उम्मीदवारी प्रोविजनल है। संबंधित यूजर विभाग नामांकन के समय ऐसे उम्मीदवारों की पात्रता की जांच कर सकते हैं।
यदि किसी चयनित अभ्यर्थी को परिणाम घोषित होने के 6 महीने के भीतर आयोग या विभाग से कोई सूचना नहीं मिलती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करना होगा। अभ्यर्थियों के अंक जल्द ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा