Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Santosh Kumar | June 19, 2026 | 10:51 PM IST | 2 mins read
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद डीवी और मेडिकल जांच होगी।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने आज दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट, प्राप्त अंक और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
एसएससी ने 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक देश भर के अलग-अलग सेंटरों पर दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए।
Delhi Police Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट जारी
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब पीई और एमटी चरण के लिए योग्य हैं। आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी (यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडबल्यूएस) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद डीवी और मेडिकल जांच होगी। फाइनल चयन लिखित परीक्षा, पीएमटी व मेडिकल जांच में कुल परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।
एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट लिस्ट में, चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर कैटेगरी और कुल मार्क्स के आधार पर व्यवस्थित किए गए हैं।
Delhi Police Constable Cutoff 2026: पुरुष अभ्यर्थियों के आंकड़े
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं-
|
पद का नाम |
श्रेणी |
रिक्तियां |
चयनित अभ्यर्थी |
कुल मार्क्स |
|---|---|---|---|---|
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन |
EWS |
434 |
6941 |
68.54551 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन |
SC |
729 |
9945 |
62.83696 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन |
ST |
337 |
4311 |
60.08088 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन |
OBC |
956 |
13611 |
70.05181 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – ओपन |
UR |
1733 |
3751* |
70.05181 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) |
EWS |
24 |
78 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) |
SC |
62 |
117 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) |
ST |
36 |
25 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) |
OBC |
53 |
814 |
28.79827 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (अन्य) |
UR |
96 |
1152 |
28.79827 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) |
EWS |
24 |
94 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) |
SC |
138 |
481 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) |
ST |
51 |
223 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) |
OBC |
56 |
1296 |
25.00000 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) – भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) |
UR |
96 |
1002 |
25.00000 |
Delhi Police Constable Cutoff 2026: महिला अभ्यर्थियों के आंकड़े
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में महिला उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं-
|
पद का नाम |
श्रेणी |
रिक्तियां |
चयनित अभ्यर्थी |
कुल मार्क्स |
|---|---|---|---|---|
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) |
EWS |
238 |
3804 |
61.55681 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) |
SC |
457 |
6242 |
54.60305 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) |
ST |
208 |
2624 |
49.06871 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) |
OBC |
525 |
7248 |
63.05564 |
|
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) |
UR |
948 |
2317^ |
63.52622 |
अगली खबर
]RPSC SI Result 2026: आरपीएससी एसआई व प्लाटून कमांडर परीक्षा परिणाम जारी, पीईटी के लिए 20,798 उम्मीदवार चयनित
आरपीएससी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कुल 20,798 उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए चुना गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम