SSC CPO Tier-2 Exam City Slip 2026: एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read

एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

एसएससी सीपीओ पेपर 2 परीक्षा से लगभग 2 से 3 दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2025 के पेपर-II में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने कैंडिडेट लॉगिन रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं।

परीक्षा सिटी स्लिप की जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करती है। परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश पत्र दोनों अलग-अलग होते हैं। प्रवेश पत्र उपलब्ध होने पर उम्मीदवारों को इसे अलग से डाउनलोड करना होगा और उस पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

SSC CPO City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. अब लॉगिन पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  3. लॉगिन करने के बाद, कैंडिडेट डैशबोर्ड में “एग्जाम सिटी / एडमिट कार्ड” सेक्शन खोलें।
  4. अब 'दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 (पेपर-II)' को चुनें।
  5. स्क्रीन पर अपनी एग्जाम सिटी और तारीख की जानकारी देखें।
  6. परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले उसी लॉगिन से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

SSC CPO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट

एसएससी सीपीओ पेपर 2 परीक्षा से लगभग 2 से 3 दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।

SSC CPO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

एसएससी सीपीओ पेपर 2 परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read UPTET Notification 2026: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन जारी, 24 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण, जानें पूरा शेड्यूल

SSC CPO Recruitment: चयन प्रक्रिया

  1. पेपर-I लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  3. शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET)
  4. पेपर-II
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]