SSC CHSL Answer Key 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 06:13 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL) टियर 1 परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा के बाद एसएससी सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर की और एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “टेंटेटिव आंसर की के खिलाफ कैंडिडेट 08.12.2025 (06:00 PM) से 11.12.2025 (06:00 PM) तक प्रति प्रश्न 50 रुपये देकर ऑनलाइन आपत्तियां सबमिट कर सकते हैं। 11 दिसंबर, 2025 को शाम 06:00 बजे के बाद मिले चैलेंज पर किसी भी हालत में ध्यान नहीं दिया जाएगा।”
आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 1 एग्जाम 2025 12 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक देश भर में बनाए गए अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एसएससी सीएचएसएल टियर 1 नोटिस जांच सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- लॉगिन टैब पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण के साथ लॉगिन करें।
- फिर, आंसर की चैलेंज पर क्लिक करें आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल