SSC CHSL Final Answer Key 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव
Santosh Kumar | March 20, 2026 | 11:28 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर, 2025 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। टियर 1 रिजल्ट 27 फरवरी को घोषित किए गए।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2025 परीक्षा के टियर 1 की फाइनल आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह फाइनल आंसर की उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जो नवंबर 2025 में आयोजित टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए। सीएचएसएल फाइनल आंसर की के साथ-साथ, उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए गए है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर, 2025 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर-की दिसंबर 2025 में जारी की गई।
SSC CHSL Final Answer Key 2025: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
इसके बाद उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने और जरूरी बदलाव करने के बाद, एसएससी ने अब फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी है। फाइनल आंसर की पर कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार पोर्टल के लॉगिन सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। टियर 1 के नतीजे पहले ही 27 फरवरी 2026 को घोषित किए गए थे।
Also read SSC CHSL Result 2026 (Out) LIVE: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट @ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ जानें
SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2025: सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा कब?
उम्मीदवार स्कोरकार्ड के माध्यम से योग्यता की स्थिति की जांच कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही, एसएससी ने टियर 2 परीक्षा की तैयारियों में भी तेज़ी ला दी है। टियर 2 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल को एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी; जिसमें पहले सत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न और दूसरे सत्र में कौशल परीक्षा/टाइपिंग परीक्षा शामिल होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा