Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 01:31 PM IST | 1 min read
एसएससी की तरफ से जारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार, सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर, जेई, एमटीएस और कांस्टेबल (जीडी) भर्ती सहित प्रमुख परीक्षाएं वर्ष के विभिन्न महीनों के दौरान कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीई) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2026-27 भर्ती सत्र के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी परीक्षा कैलेंडर पीडीएफ में अधिसूचना जारी होने की तिथियों और आवेदन अवधि की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपडेटेड परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी की तरफ से संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2026, संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) 2026, जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और अन्य कई परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है।
एसएससी परीक्षा कैलेंडर में प्रमुख परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी होने और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियों की समय-सीमा दी गई है। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।
परीक्षा का नाम | विज्ञापन की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा का माह |
एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (पेपर-I) | 16-03-2026 | 07-04-2026 | मई 2026 |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL), 2026 (टियर-I) | 31-03-2026 | 30-04-2026 | मई-जून 2026 |
चयन पद परीक्षा (Selection Posts), 2026 | 31-03-2026 | 30-04-2026 | मई-जुलाई 2026 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026 | 31-03-2026 | 30-04-2026 | मई-जून 2026 |
संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2026 (पेपर-I) | 30-04-2026 | 31-05-2026 | अगस्त-सितंबर 2026 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा, 2026 | 30-04-2026 | 31-05-2026 | अगस्त-सितंबर 2026 |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL 10+2) परीक्षा, 2026 | 30-04-2026 | 31-05-2026 | जुलाई-सितंबर 2026 |
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 | 31-05-2026 | 30-06-2026 | अक्टूबर-नवंबर 2026 |
मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ परीक्षा, 2026 | 30-06-2026 | 31-07-2026 | सितंबर-नवंबर 2026 |
कांस्टेबल (GD) सीएपीएफ, एसएसएफ और राइफलमैन परीक्षा, 2027 | 30-09-2026 | 31-10-2026 | जनवरी-मार्च 2027 |
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh