SSC CHSL 2024 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 10:03 PM IST | 2 mins read
SSC CHSL 2024 Tier-2 Final Answer Key: उम्मीदवार 20 मार्च, 2025 तक सीएचएसएल 2024 फाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर-2 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा टियर 2 में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 फाइनल आंसर की के साथ ही क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दिया है। दस्तावेज 6 मार्च को शाम 6 बजे ऑनलाइन उपलब्ध कराए करा दिए गए हैं।
नोटिस के अनुसार, आयोग ने अपनी वेबसाइट https://ssc.gov.in पर योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक भी जारी किए हैं। आगे कहा गया कि, उम्मीदवार प्रश्न पत्र सह प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड के साथ-साथ अपने संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि यह सुविधा 20 मार्च तक की अवधि के लिए ही उपलब्ध रहेगी।
Also read SSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, जानें कटऑफ
एसएससी ने टियर 2 के लिए 39,835 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म 4 फरवरी, 2025 को जारी किया गया। आयोग ने कहा कि 27,092 उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं ऑनलाइन जमा की, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया गया।
आयोग की नोटिस में कहा गया कि, “कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम 18.02.2025 को घोषित कर दिया है।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
SSC CHSL 2024 Tier-2 Final Answer Keys: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘फाइनल आंसर की टियर 2’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, पेज स्क्रॉल करें और लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- SSC CHSL टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच