Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 09:35 PM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा AIBE 19 फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 19 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज यानी 6 मार्च को एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। ऑल इंडिया बार एग्जाम 19 में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से aibe 19 फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: AIBE 21 Provisional Answer key PDF OUT - Direct Link
AIBE 21: Unofficial Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
बीसीआई ने एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी 2024 से कुल 28 प्रश्न वापस ले लिए हैं। ये बदलाव परीक्षा के कई प्रश्न सेटों को प्रभावित करते हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा aibe 19 फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 19 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। AIBE 19 परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।
AIBE 19 परीक्षा 2024 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की 28 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 10 जनवरी, 2025 तक का समय दिया गया था। संशोधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों की विस्तृत समीक्षा के बाद जारी की गई है।
नोटिस के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया AIBE 19 रिजल्ट 2025 की पुनः जांच की अनुमति देगा। एआईबीई 19 ओएमआर पुनः जांच प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को एआईबीई 19 रीचेकिंग फीस के रूप में 200 रुपए का शुल्क देना होगा। ऑफलाइन मोड के माध्यम से प्राप्त अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
बीसीआई के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 45% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 40% है। उम्मीदवार आगे की प्रक्रियाओं के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एआईबीई 19 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: