SSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी सीएचएसएल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, आज से दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | July 18, 2024 | 07:33 PM IST | 2 mins read
आयोग ने एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर की 2024 के साथ ही सभी उम्मीदवारों की SSC CHSL रिस्पॉन्स शीट 2024 भी जारी कर दी है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 18 जुलाई को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2024 के साथ ही सभी उम्मीदवारों की SSC CHSL रिस्पॉन्स शीट 2024 भी जारी कर दी है। एसएससी एसएचएसएल 2024 परीक्षा इसी महीने में 1 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी।
एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नोटिस में बताया गया कि, आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
Also read SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम ssc.gov.in पर जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर की 2024 में दिए गए उत्तरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अभ्यर्थी 18 जुलाई से 23 जुलाई शाम 6 बजे तक एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा।
SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद SSC CHSL उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट निकाल लें।
- यदि आवश्यक हो तो उत्तर कुंजी को चुनौती दें।
अगली खबर
]NIFT Round 4 Seat Allotment 2024: निफ्ट राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम nift.admissions.nic.in पर जारी
आवंटित उम्मीदवारों को सीट-स्वीकृति शुल्क के रूप में 1,83,200 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में 1,43,000 रुपये जमा करने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा