SSC CGL 2024 Tier 1 Marks: एसएससी सीजीएल टियर 1 मार्क्स जारी, ssc.gov.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 17, 2024 | 09:19 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 3 दिसंबर को घोषित किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 1,86,509 उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और टियर 2 परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) 2024 टियर 1 परीक्षा के अंक सभी उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने एसएससी सीजीएल टियर 1 अंक 2024 चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 मार्क्स 2024 31 दिसंबर 2024 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
एसएससी सीजीएल टियर 1 अंक देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शॉर्टलिस्टेड और नॉन-शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 3 दिसंबर को घोषित किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 1,86,509 उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और टियर 2 परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
SSC CGL 2024: परीक्षा पैटर्न
SSC CGL टियर 1 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन पर बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न थे, और एक सेक्शन में अधिकतम 50 अंक थे। अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में थे।
SSC CGL 2024 Result : न्यूनतम पासिंग मार्क्स
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए उत्तीर्ण अंक अनारक्षित (यूआर) उम्मीदवारों के लिए 30% ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) उम्मीदवारों के लिए 25% एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 20% है।
SSC CGL Tier 2 2025: टियर 2 परीक्षा तिथि
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। टियर 1 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
Also read SSC GD Results 2024: एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, जानें मेरिट लिस्ट, कटऑफ
एसएससी सीजीएल भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के कुल 17,727 पदों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम