SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल स्कोर कार्ड का ssc.gov.in पर इंतजार; समय और तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 2, 2024 | 10:35 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जल्द ही एसएससी सीजीएल स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा। सीजीएल टियर 1 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
सीजीएल टियर 1 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। टियर 1 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग ने अभी तक एसएससी सीजीएल रिजल्ट टियर 1 परिणाम तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सीजीएल टियर 1 स्कोर कार्ड के साथ ही कटऑफ भी जारी की जाएगी। सीजीएल 2024 अंतिम परिणाम एसएससी सीजीएल टियर 1 और टियर 2 दोनों परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएससी कुल 17,727 पद भरेगा। एसएससी ने सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक तय कर दिए हैं। इसके अनुसार, सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 30 फीसदी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 25 फीसदी और एससी, एसटी को 20 फीसदी अंक लाने होंगे।
एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2024 में पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही आयोग की ओर से युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए ऑफर लेटर भेजा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SSC CGL Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- SSC CGL रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अगली खबर
]IIT Kanpur Campus Placements: आईआईटी कानपुर को कैंपस प्लेसमेंट सीजन के पहले दिन मिले 579 ऑफर
आईआईटीके कैंपस प्लेसमेंट और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के माध्यम से 523 छात्रों को नौकरी की पेशकश की गई है, इनमें से 199 छात्रों ने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से PPO स्वीकार किया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा