SSC CGL 2024 Preference: संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक उम्मीदवार 7 से 21 अप्रैल तक प्राथमिकता दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | March 21, 2025 | 07:55 PM IST | 2 mins read
संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्राथमिकता फॉर्म http://cag.delhi.nic.in/statechoice पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 (CGL Exam 2024) के माध्यम से संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवार 7 अप्रैल से राज्य की प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं। एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस संबंध में नोटिस अपलोड कर दी है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के अधीन कार्यालय) में संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्राथमिकता फॉर्म http://cag.delhi.nic.in/statechoice पर उपलब्ध कराया जाएगा। एसएससी सीजीएल 2024 के तहत चयनित कैंडिडेट अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “संयक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 माध्यम से संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक के पदों पर चयनित किए गए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग में संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक के पदों नियुक्ति के लिए नामित अभ्यर्थियों को राज्यों कार्यालयों का आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट रैंक तथा राज्य वरीयता के आधार पर किया जाएगा।”
एसएससी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, “इस विभाग में नामित सभी अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि उक्त वेबसाइट पर दी गई सूचना देखें एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी, राज्य की प्राथमिकता एवं सत्यापन फॉर्म संबन्धित वांछित जानकारी (URL http://cag.delhi.nic.in/statechoice पर) भरें। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ होगी तथा 21 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी ।
एसएससी पोस्ट वरीयता फॉर्म 2024 अंतिम चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके SSC पोर्टल पर लॉगिन करके समय-सीमा के भीतर प्राथमिकताएं भरनी होंगी। SSC CGL 2024 भर्ती प्रक्रिया में पसंदीदा स्थान का चयन करने के लिए समय पर फॉर्म जमा करना आवश्यक है।
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के अधीन कार्यालय) में संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक के रिक्त पदों को भरने हेतु संयक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 के माध्यम से चुने गये अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की वेबसाइट www.cag.gov.in पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]मानव रचना यूनिवर्सिटी ने गूगल क्लाउड, एल&टी के साथ मिलकर डिजिटल एजुकेशन और टेक ट्रेनिंग के लिए एमओयू साइन किया
एमओयू साइन प्रोग्राम में एमआरयू के वीसी प्रो दीपेंद्र कुमार झा, गूगल वर्कस्पेस के क्षेत्रीय प्रमुख, संजय कथूरिया और L&T एडुटेक की हेड, फेबिन एमएफ सहित अन्य मौजूद रहे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी