SSC CPO 2025: दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ में एसआई पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, रिक्तियां जानें
Saurabh Pandey | September 27, 2025 | 08:01 AM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है। आवेदन करने के पात्र होने के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2000 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है, जबकि आवेदन पत्र में सुधार विंडो 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी।
दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है। आवेदन करने के पात्र होने के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2000 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
SSC CPO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के पात्र पूर्व सैनिकों के आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।
SSC CPO Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस एसआई (पुरुष)
|
रिक्तियों का विवरण
|
अनारक्षित
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (
|
कुल
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
ओपन
|
50
|
27
|
15
|
08
|
14
|
114
|
|
भूतपूर्व सैनिक (अन्य)
|
04
|
02
|
01
|
01
|
—
|
08
|
|
भूतपूर्व सैनिक (विशेष श्रेणी)
|
03
|
02
|
01
|
—
|
—
|
06
|
|
विभागीय अभ्यर्थियों हेतु 10% आरक्षण
|
06
|
04
|
02
|
01
|
01
|
14
|
|
कुल रिक्तियां
|
63
|
35
|
19
|
10
|
15
|
142
|
SSC CPO Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस एसआई (महिला)
|
रिक्तियों का विवरण
|
अनारक्षित
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
कुल
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
खुला (OPEN)
|
32
|
17
|
09
|
05
|
07
|
70
|
|
कुल रिक्तियां
|
32
|
17
|
09
|
05
|
07
|
70
|
SSC CAPF Recruitment 2025: सीएपीएफ रिक्तियों की संख्या
|
बल का नाम
|
जेंडर
|
अनारक्षित
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
कुल
|
कुल टोटल
|
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
सीआरपीएफ
|
पुरुष
|
407
|
101
|
272
|
151
|
75
|
1006
|
1029
|
|
|
महिला
|
10
|
2
|
6
|
3
|
2
|
23
|
|
|
बीएसएफ
|
पुरुष
|
87
|
21
|
57
|
31
|
16
|
212
|
223
|
|
|
महिला
|
4
|
1
|
3
|
2
|
1
|
11
|
|
|
आईटीबीपी
|
पुरुष
|
85
|
18
|
52
|
32
|
11
|
198
|
233
|
|
|
महिला
|
15
|
3
|
9
|
6
|
2
|
35
|
|
|
सीआईएसएफ
|
पुरुष
|
473
|
116
|
314
|
175
|
86
|
1164
|
1294
|
|
|
महिला
|
53
|
13
|
35
|
19
|
10
|
130
|
|
|
एसएसबी
|
पुरुष
|
30
|
7
|
14
|
15
|
5
|
71
|
82
|
|
|
महिला
|
6
|
1
|
4
|
0
|
0
|
11
|
|
|
कुल (Total)
|
पुरुष
|
1082
|
263
|
709
|
404
|
193
|
2651
|
2861
|
|
|
महिला
|
88
|
20
|
57
|
30
|
15
|
210
|
|
SSC CPO Recruitment 2025: वेतनमान
- सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) - इस पद का वेतनमान लेवल-6 (35,400-1,12,400 रुपये) है।
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) - (पुरुष/महिला) - इस पद का वेतनमान लेवल-6 (35,400-1,12,400 रुपये) है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार