SSC ASO Recruitment 2026: एसएससी एएसओ विभागीय भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 09:54 AM IST | 3 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कुल 341 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पदों पर विभागीय पदोन्नति (भर्ती) के लिए 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए अगस्त 2026 में दिल्ली-एनसीआर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और कैडरों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर/असिस्टेंट ग्रेड के पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय भर्ती परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य सरकारी कर्मचारी जो इस परीक्षा के जरिए उच्च पद पर जाना चाहते हैं, वे आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसकी प्रिंटेड कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग के माध्यम से 23 जुलाई 2026 तक एसएससी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच जानी चाहिए। विदेशों या दूरदराज के क्षेत्रों जैसे अंडमान निकोबार के लिए यह तिथि 30 जुलाई 2026 है।
SSC ASO Recruitment 2026: पदों और विभागों का विवरण
यह भर्ती परीक्षा ग्रुप 'B' नॉन-राजपत्रित पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसका पे-लेवल 7 (44,900 से 1,42,400 रुपये) निर्धारित है। विज्ञापित संभावित रिक्तियां इस प्रकार हैं-
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस (CSS), DoPT - 318 पद (सामान्य- 189, एससी- 71, एसटी- 58, दिव्यांग- 19)
- विदेश मंत्रालय (MEA - कैडर सेल) - 23 पद (सभी सामान्य वर्ग)
- कुल पद - 341 रिक्तियां
SSC ASO Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
चूंकि यह एक लिमिटेड डिपार्टमेंटल परीक्षा (विभागीय भर्ती) है, इसलिए इसमें केवल वही कर्मचारी भाग ले सकते हैं, जो पहले से सेवा में हैं।
- अनुभव - सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लेरिकल सर्विस के अपर डिवीजन ग्रेड (UDC/SSA) में कम से कम 6 वर्ष की नियमित और स्वीकृत सेवा पूरी करने वाले कर्मी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
- क्रूशियल डेट - सेवा की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1 जुलाई 2025 तय की गई है। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए मंत्रालय द्वारा निर्धारित अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक है।
SSC ASO 2026: परीक्षा का पैटर्न
एसएससी एएसओ भर्ती की चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों पर आधारित होगी-
भाग-1 - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) - 300 अंक - इसमें 150-150 अंकों के दो ऑब्जेक्टिव (MCQ) पेपर होंगे, जिसके लिए 3-3 घंटे का समय मिलेगा।
- पेपर- I - इसमें जनरल अवेयरनेस (सरकारी योजनाओं पर फोकस), संविधान की जानकारी, संसदीय प्रक्रियाएं, आरटीआई एक्ट और नोटिंग व ड्राफ्टिंग आदि से जुड़े प्रश्न होंगे।
- पेपर- II - इसमें सर्विस रूल्स (लीव रूल्स, पेंशन, कंडक्ट रूल्स), फाइनेंशियल रूल्स (TA, LTC) और रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट आदि शामिल होंगे। नेगेटिव मार्किंग - प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (25%) अंक काटे जाएंगे।
भाग-2 - सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन (APAR) - 100 अंक - लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों के सर्विस रिकॉर्ड (APAR) का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों भागों के अंकों (कुल 400 अंक) को मिलाकर तैयार की जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
- नया OTR अनिवार्य - एसएससी की पुरानी वेबसाइट पर किया गया वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नया OTR जेनरेट करना होगा।
- लाइव फोटो कैप्चर - इस बार आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पहले से खिंची हुई फोटो अपलोड नहीं करनी है, बल्कि फॉर्म भरते समय कंप्यूटर या मोबाइल के कैमरे से 'लाइव फोटो' कैप्चर की जाएगी। फोटो खींचते समय चश्मा, टोपी या मास्क न पहनें।
- परीक्षा केंद्र - यह परीक्षा केवल दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में ही आयोजित की जाएगी। विदेश में तैनात भारतीय मिशनों के कर्मचारियों को भी अपने खर्च पर परीक्षा देने भारत आना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई