SSC Answer Key 2025: एएसओ, एसएसए, जेएसए समेत 4 विभागीय परीक्षाओं की आंसर की जारी, 12 सितंबर तक करें चैलेंज

Santosh Kumar | September 10, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read

इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ संभावित आंसर की देख सकते हैं।

आयोग ने 4 विभागीय परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव आंसर की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट जारी की हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने 4 विभागीय परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव आंसर की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट जारी की हैं। इन परीक्षाओं में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ)/असिस्टेंट ग्रेड, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एसएसए)/अपर डिविजन क्लर्क ग्रेड, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए)/लोअर डिविजन क्लर्क ग्रेड और डीओपीटी के सीएससीएस कैडर के लिए सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट परीक्षा शामिल हैं।

इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ संभावित आंसर की देख सकते हैं।

इससे वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का हिसाब लगा सकते हैं। चूंकि आंसर की कुछ समय के लिए ही उपलब्ध रहेगी, इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द इसे चेक या डाउनलोड कर लें।

SSC Answer Key 2025: एसएससी आंसर-की चैलेंज फीस

आयोग ने आंसर की में किसी भी गड़बड़ी के बारे में ऑनलाइन चुनौती देने या आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। उम्मीदवार 12 सितंबर शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं; इसके बाद कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चुनौतियां केवल ऑनलाइन मोड के जरिए ही स्वीकार की जाएंगी। हर सवाल या जवाब को चुनौती देने के लिए एक तय फीस देनी होगी; चुनौतियों दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल ₹50 की फीस जमा करनी होगी।

Also read SSC Stenographer Exam 2026: राजस्थान के सीकर में चुनाव के चलते परीक्षा 10-11 की बजाय अब 15 सितंबर को होगी

SSC Answer Key 2025: फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जल्द

बताई गई समय-सीमा के बाद रिस्पॉन्स शीट या टेंटेटिव आंसर की उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में किसी भी स्थिति में रिस्पॉन्स शीट या टेंटेटिव आंसर की उपलब्ध कराने के लिए किसी भी व्यक्ति के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

आयोग सभी चुनौतियों की समीक्षा करेगा और उनके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार करेगा। मूल्यांकन और नतीजों की घोषणा फाइनल आंसर की के आधार पर होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]