Trusted Source Image

SSC Stenographer Exam 2026: राजस्थान के सीकर में चुनाव के चलते परीक्षा 10-11 की बजाय अब 15 सितंबर को होगी

Santosh Kumar | September 10, 2026 | 12:31 PM IST | 1 min read

एसएससी नॉर्दर्न रीजन ने सीकर सेंटर के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख बदलने का आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

प्रभावित कैंडिडेट्स की स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 15 सितंबर को होगी।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
प्रभावित कैंडिडेट्स की स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 15 सितंबर को होगी।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2026 (टियर-1) के बारे में जरूरी अपडेट जारी किए हैं। राजस्थान के सीकर सेंटर पर होने वाली परीक्षा की तारीखें बदल दी गई हैं। पहले यह परीक्षा सीकर में 10 और 11 सितंबर 2026 को होनी थी, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों के कारण, एसएससी नॉर्दर्न रीजन ने सीकर सेंटर के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख बदलने का आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 15 सितंबर को होगी। यह फैसला सीकर नगर परिषद और आस-पास के इलाकों में वोटिंग की प्रक्रिया के कारण लिया गया है। यह कदम इसलिए उठाया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से हो सके।

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पूरे देश में 9 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। केवल सीकर सेंटर पर 10 और 11 सितंबर की शिफ्ट प्रभावित हुई हैं, जबकि अन्य सेंटरों पर परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं।

Also readSSC CHT 2025: एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए 'ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस' फॉर्म जारी, 11 सितंबर तक करें आवेदन

सीकर सेंटर के लिए चुने गए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए एडमिट कार्ड या इससे जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sscnr.nic.in देखें और परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और समय की पुष्टि जरूर कर लें।

आयोग ने नोटिस के जरिए उम्मीदवारों को कहा है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखनी चाहिए और तय तारीख पर समय से परीक्षा केंद्र पहुेचना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications