Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 09:20 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने पीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
यूपी पीईटी परीक्षा पूरे राज्य में 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा का पूरा शेड्यूल और शिफ्ट का समय देख लेना चाहिए। प्रत्येक उम्मीदवारों को एक खास शिफ्ट और परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। केंद्र की सही जानकारी, रिपोर्टिंग का समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे।
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश उपलब्ध कराएगा।