Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 06:41 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर (रात 11:59) है, जबकि आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की प्रक्रिया 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगी।
उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती 202 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | आवेदन-शुल्क | प्रोसेसिंग शुल्क टैक्स सहित | कुल शुल्क |
अनारक्षित | 150 रुपये | 16.36 | 166.36 |
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग | 150 रुपये | 16.36 | 166.36 |
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति | 60 रुपये | 16.36 | 76.36 |
उत्तराखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 150 रुपये | 16.36 | 166.36 |
उत्तराखण्ड दिव्यांगजन (चिन्हित श्रेणी के दिव्यांग) | 60 रुपये | 16.36 | 76.36 |
उत्तराखण्ड के अनाथ बच्चे | कोई शुल्क नहीं | कोई शुल्क नहीं | कोई शुल्क नहीं |
उत्तराखंड अफर पीसीएस भर्ती परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होगी-
प्रश्नपत्र | विषय | कुल प्रश्नों की संख्या | पूर्णांक | समय अवधि |
प्रश्नपत्र प्रथम | सामान्य अध्ययन | 150 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का) | 150 | 2 घंटे |
प्रश्नपत्र द्वितीय | सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा | 100 (प्रत्येक प्रश्न 1.5 अंक का) | 150 | 2 घंटे |
| विषय | समयावधि | पूर्णांक |
| सामान्य हिन्दी | 3 घंटे | 150 |
| निबंध | 3 घंटे | 150 |
| सामान्य अध्ययन-I (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) | 3 घंटे | 200 |
| सामान्य अध्ययन-II (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध) | 3 घंटे | 200 |
| सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन) | 3 घंटे | 200 |
| सामान्य अध्ययन-IV (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरूचि) | 3 घंटे | 200 |
| सामान्य अध्ययन-V (उत्तराखण्ड राज्य की जानकारी) | 3 घंटे | 200 |
| सामान्य अध्ययन-VI (उत्तराखण्ड राज्य की जानकारी) | 3 घंटे | 200 |
| लिखित परीक्षा का कुल योग | - | 1500 |
राज्य सरकार के गृह (पुलिस) विभाग के तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू की गई कांस्टेबल (जीडी) की सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा 19 नवंबर को होनी है। बोर्ड द्वारा जारी नियम पुस्तिका के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी।
Santosh Kumar