Trusted Source Image

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, एग्जाम पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 08:45 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ने पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा ही परीक्षा शुल्क का भुगतान अलग से किया जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा ही परीक्षा शुल्क का भुगतान अलग से किया जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक इसमें गलतियां सुधार सकेंगे।

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती कुल 1251 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। केवल वे उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास इस पद के लिए जरूरी योग्यता है।

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज़्ड स्कोर के आधार पर पद-वार की जाएगी, जिन उम्मीदवारों का PET 2025 में स्कोर शून्य या नेगेटिव रहा है, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित
00
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
00
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति
00
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति
00
25 रुपये
25 रुपये

UPSSSC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

विभाग का नाम
पदनाम
लेवल /वेतनमान / वेतन बैण्ड/ग्रेड-पे
अनारक्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
कुल पद
पशुपालन निदेशालय
पशुधन प्रसार अधिकारी
लेवल-5, वेतनमान (न्यूनतम) - 29200, वेतनमान (अधिकतम) - 92300
500
254
25
345
124
1248

UPSSSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की जीव विज्ञान समूह के साथ इण्टरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 10+2 के समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय से दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम अवश्य होना चाहिए।

Also read MP Police GD Constable Vacancy 2026: एमपी पुलिस जीडी कांस्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन तिथि जानें

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती मेंस परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications