SRMJEEE Result 2026: एसआरएमजेईईई फेज 1 रिजल्ट srmist.edu.in पर जारी, डाउनलोड चरण और काउंसलिंग शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 05:51 PM IST | 1 min read
एसआरएमजेईईई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने 5 मई को फेज 1 के लिए एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (SRMJEEE) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in के माध्यम से एसआरएमजेईईई फेज 1 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एसआरएमजेईईई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। SRMIST और अन्य संबद्ध परिसरों में बीटेक (B.Tech) एवं एमटेक (M.Tech) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एसआरएम जेईईई एक विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
एसआरएमजेईई काउंसलिंग 2026 फेज 1 शेड्यूल के अनुसार, एसआरएमजेईईई में सफल उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग 7 मई को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। विकल्प भरने की प्रक्रिया 10 मई को समाप्त होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 मई है और पूर्ण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 मई है।
उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए निर्धारित काउंसलिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क न भरने पर उनका बीटेक प्रवेश रद्द किया जा सकता है। एसआरएमजेईईई प्रवेश समिति सीटों का आवंटन अभ्यर्थी की रैंक, उपलब्ध सीटों और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर करती है।
SRMJEEE काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण शुल्क 10,000 रुपये है। बीटेक सीटों की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसआरएमआईएसटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SRMJEEE Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित लिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसआरएम जेईईई 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर जाएं।
- “एसआरएम परीक्षा परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एसआरएमजेईईई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच