SECR Recruitment 2024: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए secr.Indianrailways.gov.in पर आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | April 3, 2024 | 03:45 PM IST | 1 min read
एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2024 उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा की परीक्षा और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट secr. Indianrailways.gov.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 मई तक है।
एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
रिक्तियों का विवरण
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2024 के तहत 1113 पदों पर भर्तियां की जानी है। इनमें डीआरएम ऑफिस रायपुर मंडल में 844 रिक्तियां भरी जानी है, जबकि वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर में 269 रिक्तियां भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।
- वेल्डर - 161 पद
- टर्नर- 54 पद
- फिटर - 207 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 212 पद
- स्टेनोग्राफर (हिंदी) - 15 पद
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) - 08 पद
- कोपा - 10 पद
- हेल्थ एंड सेनेटरी इंस्पेक्टर - 25 पद
- मशीनिस्ट - 15 पद
- मैकेनिक डीजल - 81 पद
- मैकेनिक रेफ्रिजरेटर एवं एसी - 21 पद
- मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स - 35 पद
वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर की रिक्तियां
- वेल्डर - 110 पद
- फिटर - 110 पद
- मशीनिस्ट - 15 पद
- टर्नर- 14 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 14 पद
- कोपा - 04 पद
- स्टेनोग्राफर (हिंदी) - 01 पद
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) - 01 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी