SNAP Test Result 2025: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट जारी, snaptest.org से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | January 9, 2026 | 11:57 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एसएनएपी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एसएनएपी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Practice with the SNAP sample papers to improve speed, accuracy, and exam strategy. Download now and boost your SNAP preparation.
Try Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (एसएनएपी) 2025 के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए हैं। सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने परीक्षा के 3 स्लॉट के स्कोरकार्ड snaptest.org पर उपलब्ध करा दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार लॉग इन करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। एसएनएपी 2025 रिजल्ट एमबीए और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है और इसमें सेक्शन-वाइज स्कोर, कुल स्कोर और पर्सेंटाइल शामिल हैं।
SNAP 2026: Preparation Tips | How to Prepare in 2 Months | Ethics, Morality Notes
SNAP Prep: Sample Paper | Free Mock Test | Official Mock Test | Mock Test Analysis
New: Quantitative, Data Interpretation & Data Sufficiency Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एसएनएपी परीक्षा 6, 14 और 20 दिसंबर 2025 को 3 स्लॉट में आयोजित की गई। उम्मीदवारों को एसएनएपी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एसएनएपी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SNAP Test Result 2025: एसएनएपी रिजल्ट के बाद अगला चरण
एसएनएपी टेस्ट स्कोरकार्ड को एसआईबीएम, एससीआईटी, एसआईएमसी, एसआईआईबी और एससीएमएचआरडी सहित कई एसआईयू मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्वीकार करेंगे। एसएनएपी रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है।
जो उम्मीदवार एसएनएपी टेस्ट 2025 में क्वालिफाई करेंगे, उन्हें एमबीए एडमिशन प्रोसेस के अगले राउंड में शामिल होना होगा, जिसमें ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरेक्शन (जीई-पीई) और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (डबल्यूएटी) शामिल हैं।
SNAP Test Result 2025: एसएनएपी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएनएपी टेस्ट स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर जाएं।
- 'एसएनएपी टेस्ट 2025 स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- एसएनएपी आईडी और पासवर्ड दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- एसएनएपी टेस्ट स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करें।
एसएनएपी 2025 का कट-ऑफ सीट की उपलब्धता, पिछले कट-ऑफ ट्रेंड्स, उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर तय किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Quick Watch
]अगली खबर
]NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की घोषणा की, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों की रैंकिंग की गई। एनआईआरएफ रैंकिंग के 10वें संस्करण में आईआईएम लखनऊ ने वर्ष 2020 के बाद शीर्ष 5 में वापसी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार